Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Nainan se mohe gari dayi pichkari dayi ho holi kheli na jay,नैनन से मोहे गारी दई, पिचकारी दई, हो होली खेली न जाय,krishna bhajan

नैनन से मोहे गारी दई, पिचकारी दई, हो होली खेली न जाय,

नैनन से मोहे गारी दई, पिचकारी दई, हो होली खेली न जाय, होली खेली न जाय,



काहे लंगर लंगुराई मोसे कीन्ही,
केसर-कीच कपोलन दीनी,
लिए गुलाल खड़ा मुसकाय, मोसे नैन मिलाए,
मोपे नेह लुटाय, होली खेली न जाय,



जरा न कान करे काहू की,
नजर बचाए भैया बलदाऊ की,
पनघट से घर तक बतराय, मोरे आगे-पीछे आय,
मोरी मटकी बजाय, होली खेली न जाय,



चुपके से आय कुमकुमा मारे।अबीर-गुलाल शीश पे डारे,यह ऊधम मेरे सासरे जाय, मेरी सास रिसाय,
ननदी गरियाय, होली खेली न जाय



होली के दिनों में मोसे दूनों-तीनों अटके,
शालिग्राम जाय नहीं हट के,
अंग लिपट मोसे हा-हा खाय, मोरे पइयाँ पर जाय,
झूटी कसमें खाय, होली खेली न जाय।

Leave a comment