Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Ungali pe kanhaiya nachawe duniya sari,ऊँगली पे कन्हैया नचावे दुनिया सारी,krishna bhajan

ऊँगली पे कन्हैया नचावे दुनिया सारी,

ऊँगली पे कन्हैया नचावे दुनिया सारी,
नचावे दुनिया सारी नचावे दुनिया सारी ,
कान्हा को नचावे हमारा राधा रानी ,
ऊँगली पे कन्हैया नचावे

प्यारी प्यारी मीठी मीठी मुरली बजावे ,
चित्त को चुरावे बांकी झांकी दिखावे ,
देखे जो किशोरी को भूले सुध सारी ,
ऊँगली पे कन्हैया नचावे

पायल राधा रानी की जब जब पायल बाजे ,
नाच नचाने वाला खुद ही नाचे,
आगे पीछे डोले पुकारे प्यारी प्यारी ,
ऊँगली पे कन्हैया नचावे

चाल अलबेली चले बड़ो इतरावे,
छुप छुप राधा ज्यूँ के चरण दबाव ,
शक्ति और भक्ति की छवि मनुहारी ,
ऊँगली पे कन्हैया नचावे

ऊँगली पे कन्हैया नचावे दुनिया सारी,
नचावे दुनिया सारी नचावे दुनिया सारी ,
कान्हा को नचावे हमारा राधा रानी ,
ऊँगली पे कन्हैया नचावे।

Leave a comment