Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Jab jab Tera man ghabraye shree shyam dar aa jana,जब जब तेरा मन घबराए,श्री श्याम दर आ जाना,shyam bhajan

जब जब तेरा मन घबराए,
श्री श्याम दर आ जाना,

जब जब तेरा मन घबराए,
श्री श्याम दर आ जाना,
बाबा के घर आ जाना,
जब जब तेरा मन घबराए,
श्री श्याम दर आ जाना।

माना जगत में कष्ट बड़े हैं,
डरना नहीं बाबा संग खड़े हैं,
जब मन में उदासी छाए,
श्री श्याम दर आ जाना,
जब जब तेरा मन घबराए,
श्री श्याम दर आ जाना।

जिसके मन में ज्योत जली है,
उसकी विपदा तुरंत टली है,
जब अँधियारा घिर आए,
श्री श्याम दर आ जाना,
जब जब तेरा मन घबराए,
श्री श्याम दर आ जाना।

ये दुनियाँ है रिश्तों का मेला,
भीड़ बहुत पर जीव अकेला,
अपने जब हो जाएं पराएँ,
श्री श्याम दर आ जाना,
जब जब तेरा मन घबराए,
श्री श्याम दर आ जाना।

भगत श्याम दर का दीवाना,
मिल गया मुझको सच्चा ठिकाना,
जब सारे सहारे छूट जाएं,
श्री श्याम दर आ जाना,
जब जब तेरा मन घबराए,
श्री श्याम दर आ जाना।

जब जब तेरा मन घबराए,
श्री श्याम दर आ जाना,
बाबा के घर आ जाना,
जब जब तेरा मन घबराए,
श्री श्याम दर आ जाना।

Leave a comment