Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Aaja kalyug me leke avtar o govind,आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द,krishna bhajan

आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द।
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।

आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।


यमुना का पानी तोसे करता सवाल है
तेरे बिना देख जरा कैसा बुरा हाल है।
काहे तूने तोड़ लिया प्यार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोबिंद।

आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द।
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।


निकला है सवा मन सोना जिस कोख से,
गाये बिचारि मरे बिना चारे बिना भूख से
गैय्या को दिया दुत्कार ओ गोविन्द
तेरे भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।

आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द।
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।


घर घर में माखन की जगह शराब है,
कलयुगी गोपिया तो बहुत ही ख़राब है।
धर्म तो बना व्यापार ओ गोबिंद
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।

आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द।
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।


अब किसी द्रोपती की बचती ना लाज रे।
बिगड़ा जमाना भए उलटे ही काज रे।
कन्सो की बनी सरकार ओ गोविन्द,
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।

आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द।
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।


आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द ।

Leave a comment