Categories
shadi geet

Bhaiya thoda Lana bhaat mahangayi ka jamana,भैया थोड़ा लाना भात मंहगाई का जमाना,shadi geet

भैया थोड़ा लाना भात मंहगाई का जमाना।

भैया थोड़ा लाना भात मंहगाई का जमाना।
उसकी बहना रही समझाए मंहगाई का जमाना।



माथे का टीका लाना भारी से झुमके लाना।भैया हीरो वाला सेट भूल मत जाना।
भैया थोड़ा लाना भात मंहगाई का जमाना।



गले का हरवा लाना भारी से कंगन लाना।
भैया नो तोले का हार भूल मत जाना ।
भैया थोड़ा लाना भात मंहगाई का जमाना।



कमर की तगड़ी लाना भारी सा गुच्छा लाना।
भैया राम नवमी सेट भूल मत जाना ।
भैया थोड़ा लाना भात मंहगाई का जमाना।



बॉम्बे की साड़ी लाना जयपुर से लहंगा लाना।
गोटे से दियो जड़ाए मंहगाई का जमाना।
भैया थोड़ा लाना भात मंहगाई का जमाना।



पचास तील लाईयो नंदी को पांच बताइयो।
भैया गिन्नी वाला बैग पीछे से सरकाईयो।
भैया इतना लाना भात भूल मत जाना।
भैया थोड़ा लाना भात मंहगाई का जमाना।

Leave a comment