Categories
deshbhakti geet

Ho jao taiyar sathiyo ho jao taiyar,हो जाओ तैयार साथियों,हो जाओ तैयार,deshbhakti geet

हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार,

हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार,
अर्पित कर दो तन मन धन,
मांग रहा बलिदान वतन,
अगर देश के काम न आए,
तो जीवन बेकार,
हो जाओं तैयार साथियो,
हो जाओ तैयार।।

सोचने का समय गया,
उठो लिखो इतिहास नया
बंसी फेंको और उठा लो,
हाथो में हथियार,
हो जाओं तैयार साथियो,
हो जाओ तैयार।।

तूफानी गति रुके नही,
शीश कटे पर झुके नही,
तने हुए माथे के आगे,
ठहर न पाती हार,
हो जाओं तैयार साथियो,
हो जाओ तैयार।।

गूंज उठे धरती अम्बर,
और उठा लो ऊंचा स्वर,
कोटि कोटि कंठों से गूंजे,
भारत की जयकार,
हो जाओं तैयार साथियो,
हो जाओ तैयार।।

हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार,
अर्पित कर दो तन मन धन,
मांग रहा बलिदान वतन,
अगर देश के काम न आए,
तो जीवन बेकार,
हो जाओं तैयार साथियो,
हो जाओ तैयार।।

हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार,
अर्पित कर दो तन मन धन,
मांग रहा बलिदान वतन,
अगर देश के काम न आए,
तो जीवन बेकार,
हो जाओं तैयार साथियो,
हो जाओ तैयार।।

Leave a comment