Categories
shadi geet

Moovie dekhne chalenge piya dono jane,मूवी देखने चलेंगे पिया दोनों जने। रोज घुमा करेंगे पिया दोनों जने,

मूवी देखने चलेंगे पिया दोनों जने। रोज घुमा करेंगे पिया दोनों जने।

मूवी देखने चलेंगे पिया दोनों जने। रोज घुमा करेंगे पिया दोनों जने।

हमारी मां तुम्हारी सास वह तो मायके की है आश, मायके जाया करेंगे पिया दोनों जने।🌺मूवी देखने चलेंगे पिया दोनों जने। रोज घुमा करेंगे पिया दोनों जने।

तुम्हारी मां हमारी सास, वह तो चूल्हे की है आग, पानी डाला करेंगे पिया दोनों जने।🌺🌺मूवी देखने चलेंगे पिया दोनों जने। रोज घुमा करेंगे पिया दोनों जने।

हमारी बहन तुम्हारी शाली, वह तो है फूलों की डाली, खुशबू सूंघा करेंगे पिया दोनो जने।🌺🌺मूवी देखने चलेंगे पिया दोनों जने। रोज घुमा करेंगे पिया दोनों जने।

हमारी ननद तुम्हारी बहन वह तो है चूल्हे की राख, बर्तन मांजा करेंगे पिया दोनों जने।मूवी देखने चलेंगे पिया दोनों जने। 🌺🌺🌺🌺🌺रोज घुमा करेंगे पिया दोनों जने।

हमारा भाई तुम्हारा साला, वह तो है बड़ा मतवाला, शॉपिंग जाया करेंगे पिया दोनों जने।मूवी देखने चलेंगे पिया दोनों जने।🌺🌺🌺🌺 रोज घुमा करेंगे पिया दोनों जने।

तुम्हारा भाई हमारा देवर, वह तो लॉकर का है जेवर, उसे लूटा करेंगे पिया दोनों जने।🌺🌺मूवी देखने चलेंगे पिया दोनों जने। रोज घुमा करेंगे पिया दोनों जने।

Leave a comment