Categories
Ganesh bhajan lyrics गणेश भजन लिरिक्स

Thumak thumak chale gori ka lala,ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला,ganesh ji bhajan

ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला,

ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला,
छोटा सा रूप देखो कैसा निराला,

झूमती है गोरा मैया गोद में उठाये,
देख देखे बाल गनेशा भोले मुस्काये,
खेलत है गणपति बप्पा होके मतवाला, गोरा का लाला।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला,

पग पेजनिया देखो रुनझुन बाजे,
मस्तक पे प्यारा प्यारा मुकट विराजे,
आंगन में के हो गया उजाला गोरा का लाला,
ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला,

अपने लला को मैया मोदक खिलाती,
केह के गणेशा गणेशा प्यार से बुलाती,
खोलेगा सब की ये तो किस्मत का ताला गोरा का लाला,🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला,

ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला,
छोटा सा रूप देखो कैसा निराला,

Leave a comment