Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Yamuna kinare mera gaaw,sawre aa jana,यमुना किनारे मेरा गाँव, साँवरे आ जाना,krishna bhajan

यमुना किनारे मेरा गाँव, साँवरे आ जाना।

यमुना किनारे मेरा गाँव, साँवरे आ जाना।

यमुना किनारे मेरी ऊँची हवेली, मैं ब्रज की गोपिका नवेली।राधा रँगीली मेरा नाम, के बन्सी बजा जाना।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
यमुना किनारे मेरा गाँव, साँवरे आ जाना।

मलमल कर तुम्हें स्नान कराऊँ, घिस घिस चन्दन खौरी लगाऊँ।पूजा करूँगी सुबह शाम के माखन खा जाना।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
यमुना किनारे मेरा गाँव, साँवरे आ जाना।

खस-खस का बंगला बनवाऊँ, चुन चुन कलियाँ सेज बिछाऊँ।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
धीरे धीरे दाबूँ तेरे पाँव के प्रेम रस पी जाना।
यमुना किनारे मेरा गाँव, साँवरे आ जाना।

देखत रहूँगी राह तुम्हारी, जल्दी आना कृष्ण मुरारी।झाँकी करेगा ब्रज-धाम के हँस-मुसका जाना।यमुना किनारे मेरा गाँव, साँवरे आ जाना।

Leave a comment