Categories
राधा भजन लिरिक्स radha bhajan lyrics

Radha ke man me bas gaye,shyam bihari,राधा के मन में बस गए श्याम बिहारी,krishna bhajan

राधा के मन में बस गए श्याम बिहारी।

राधा के मन में बस गए श्याम बिहारी।
श्याम रंग में रंग गयी राधा, भूली सुध बुध सारी,
राधा के मन में बस गए,श्याम बिहारी।

श्याम नाम की चुनर ओडी, श्याम नाम की चुडीयाँ।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
अंग अंग में श्याम समाए, मिट गयी सारी दूरिया,🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
कानो में कुण्डल गल वैजयंती माला लागे प्यारी।
राधा के मन में बस गए,श्याम बिहारी।

बैठे कदम की डाल कन्हैया मुरली मधुर बजाए।
साँझ सकारे मुरली के स्वर राधा राधा गाए।
इस मुरली की तान पे जाए, यह दुनिया बलिहारी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
राधा के मन में बस गए,श्याम बिहारी।

अधर सुधा रस मुरली राजे,कान्हा रास रचाए।
कृष्ण रचैया राधा रचना, प्रेम सुधा बरसाए
प्रेम मगन हो सब ही बोलो, जय हो बांके बिहारी,
राधा के मन में बस गए,श्याम बिहारी।

Leave a comment