Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Chandravansh me nandgaw me pragate nand Kumar,चंद्रवंश में नंद गांव में, प्रगटे नंद कुमार,krishna bhajan

चंद्रवंश में नंद गांव में, प्रगटे नंद कुमार।

चंद्रवंश में नंद गांव में, प्रगटे नंद कुमार। चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।

प्रगटे तीन लोक अविनाशी।झूम नाच मिल गाए वृजवासी।नंदलाला के बोल जयकारे,धूम मचाए अपार।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।

छाई खुशियां घर घर अंगना।झूल रहे है पलना में ललना। हरसे गईयां गोपी ग्वाले,लियो री कृष्ण अवतार।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।

नंद यशोदा है बड़भागी। जनम जनम की किस्मत जागी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺जिनकी गोदी बालक बनकर,खेले पालनहार।चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।

विश्व सकल जगमगा रहा है।ठुमका गोपाली लगा रहा है।खुशी में पागल होकर सखियां,बजावे कांसे का थाल।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।

चंद्रवंश में नंद गांव में, प्रगटे नंद कुमार। चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।चलो री सखी नंद बाबा के द्वार।

Leave a comment