Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Mohan hamare madhuwan me tum aaya na karo,मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,krishna bhajan

मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,

मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,
जादू भरी बाँसुरी बजाया ना करो ॥

सुरत तुम्हारी देख के, सलोनी साँवरी,
सुन बाँसुरी की राग को, हम हो गयी बावरी,
माखन को चुराने वाले, दिल चुराया ना करो।जादू भरी बाँसुरी बजाया ना करो ॥ 🌺🌺🌺मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,
जादू भरी बाँसुरी बजाया ना करो ॥

माथे मुकुट, गलमाल, कटि में काछनी सोहे,
कानों में कुंडल झुमके, मन मेरे को मोहे,
इस चन्द्रमा के रूप को, लुभाया न करो।जादू भरी बाँसुरी बजाया ना करो ॥🌺🌺🌺🌺🌺 मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,
जादू भरी बाँसुरी बजाया ना करो ॥

अपनी यशोदा मात की, सोगंध है तुमको,
यमुना नदी के तीर पे, तुम ना मिलो हमको,
इस बाँसुरी की तान पे, बिलमाया न करो ॥जादू भरी बाँसुरी बजाया ना करो ॥ 🌺🌺🌺🌺🌺मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,
जादू भरी बाँसुरी बजाया ना करो ॥

इसी तुम्हारी बाँसुरी ने, मोहिनी डारी,
चन्द्र सखी की बिनती तुम, सुनियो बनवारी,
दरस दिखा दे साँवरा देर ना करो।जादू भरी बाँसुरी बजाया ना करो ॥ 🌺🌺🌺🌺🌺🌺मोहन हमारे मधुबन में तुम आया ना करो,
जादू भरी बाँसुरी बजाया ना करो ॥

Leave a comment