Categories
रानीसती दादी भजन लीरिक्स

Dadi ji ki kirpa se thath nirale hai, हम दादी वाले है,dadi bhajan

दादी जी की कृपा से ठाठ निराले हैं। हम दादी वाले हैं, हम दादी वाले हैं।।

दादी जी की कृपा से ठाठ निराले हैं। हम दादी वाले हैं, हम दादी वाले हैं।

दादी के चलते ही भक्तों हम सब की पहचान। कभी ना भूलेंगे हम सब दादी का एहसान। सेवा मिली हमें दादी जी की, किस्मत वाले हैं।हम दादी वाले हैं, हम दादी वाले हैं।।

रस्ते में हमें जो भी मिलता जय दादी की कहता। जिसने पल्ला पकड़ा इनका वह मस्ती में रहता। दिल वाली दादी के सेवक भी दिलवाले हैं। 🌺🌺हम दादी वाले हैं, हम दादी वाले हैं।।

जो कुछ भी है पास हमारे वह दादी ने दिया है। हमको अपना बेटा बनाया मां का शुक्रिया है। खोल खजाना बांट रही हम लेने वाले हैं। 🌺🌺हम दादी वाले हैं, हम दादी वाले हैं।।

दादी जी की कृपा से ठाठ निराले हैं। हम दादी वाले हैं, हम दादी वाले हैं।।

Leave a comment