Categories
राधा भजन लिरिक्स radha bhajan lyrics

Misari se mithe bol hamari radha rani,मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के,radha rani bhajan

मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के

मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के।
अरि राधा रानी के,हमारी बरसाने वाली के।
मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के।

अरे लम्बे लम्बे बाल,हमारी राधा रानी के।
बालो में गजरा लाल,हमारी राधा रानी के।
मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के।

अरि मोटे मोटे नैन,हमारी राधा रानी के।
नैनो में सुरमा लाल,हमारी राधा रानी के।
मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के।

अरे पतले पतले होठ,हमारी राधा रानी के।
होठो पे लाली लाल,हमारी राधा रानी के।
मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के।

छोटे छोटे हाथ,हमारी राधा रानी के।
हाथो में चूडा लाल,हमारी राधा रानी के।
मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के।

लम्बे लम्बे पैर,हमारी राधा रानी के।
पैरो में महावर लाल,हमारी राधा रानी के।
मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के।

गोरा गोरा रंग,हमारी राधा रानी का।
रंगो में साडी लाल,हमारी राधा रानी के।
मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के।

काले काले श्याम हमारी,राधा रानी के।
जोड़ी पे अजब बहार,हमारी राधा रानी के।
मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के।

मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के।
अरि राधा रानी के,हमारी बरसाने वाली के।
मिश्री से मीठे बोल,हमारी राधा रानी के।

Leave a comment