राधे राधे की जपले तूं माला, मिलेंगे तोहे गोपाला।मिलेंगे तोहे गोपाला,मिलेंगे तोहे गोपाला।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺राधे राधे की जपले तूं माला, मिलेंगे तोहे गोपाला।
राधाजी गोरस तो,माखन कन्हाई।कान्हा है मिसरी तो,राधा मलाई।२🌺🌺🌺🌺🌺🌺कान्हा अमृत तो है राधाजी प्याला।राधे राधे की जपले तूं माला, मिलेंगे तोहे गोपाला।
राधाजी गंगा तो धारा सांवरिया।कान्हा है रिमझिम तो राधा बदरिया।२🌺🌺🌺🌺🌺राधा और कान्हा का नाता निराला।राधे राधे की जपले तूं माला, मिलेंगे तोहे गोपाला।
राधाजी धागा तो कान्हा है मोती।कान्हा वहां है जहां राधा होती।२🌺🌺🌺🌺🌺राधा है ज्योति तो कान्हा उजाला।राधे राधे की जपले तूं माला, मिलेंगे तोहे गोपाला।
राधे राधे की जपले तूं माला, मिलेंगे तोहे गोपाला।मिलेंगे तोहे गोपाला,मिलेंगे तोहे गोपाला।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺राधे राधे की जपले तूं माला, मिलेंगे तोहे गोपाला।