Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Bhole baba ki nikli barat hai, भोले बाबा की निकली बारात है,shiv bhajan

भोले बाबा की निकली बारात है,भूत प्रेत बाराती, वाह क्या बात है।

तर्ज,दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है

भोले बाबा की निकली बारात है,भूत प्रेत बाराती, वाह क्या बात है।

अरे क्या बात है, वाह क्या बात है।२।🌺भोले बाबा की निकली बारात है,भूत प्रेत बाराती, वाह क्या बात है।

भोले बाबा ओधड़ दानी,जो है तीन लोक के स्वामी।जो है तीन लोक के स्वामी। 🌺🌺सजधज के तैयार हुवे है,नंदी पर असवार हुवे हैं।नंदी पर असवार हुवे हैं।🌺🌺🌺दूल्हा बन गए अपने भोले नाथ है।२।भूत प्रेत बाराती, वाह क्या बात है।

भोले बाबा की निकली बारात है,भूत प्रेत बाराती, वाह क्या बात है।

देव असुर और किन्नर सारे,पहुंच गए गौरा के द्वारे।पहुंच गए गौरा के द्वारे।🌺🌺🌺ढोल नगाड़े बाज रहे हैं,बाराती सब नाच रहे हैं।बाराती सब नाच रहे हैं।🌺🌺🌺🌺🌺स्वर्ग से हो रही,फूलों की बरसात है।२।भूत प्रेत बाराती, वाह क्या बात है।

भोले बाबा की निकली बारात है,भूत प्रेत बाराती, वाह क्या बात है।

मैना गोरा की महतारी,दूल्हा देखन चली अटारी।दूल्हा देखन चली अटारी।🌺🌺🌺भोले ने क्या खेल दिखाया,बूढ़े जोगी का भेष बनाया।बूढ़े जोगी का भेष बनाया।🌺देख हुई मूर्छित गोरा की मात है।२।भूत प्रेत बाराती, वाह क्या बात है।

भोले बाबा की निकली बारात है,भूत प्रेत बाराती, वाह क्या बात है।

ब्रह्मा और विष्णु ने मनाया,शिव ने सुंदर रूप दिखाया।शिव ने सुंदर रूप दिखाया।हम भी आए बाराती बनकर,तुम भी आओ नाचो जमकर।तुम भी आओ नाचो जमकर।भोले ने थामा गौरा का हाथ है।२।🌺🌺भूत प्रेत बाराती, वाह क्या बात है।

भोले बाबा की निकली बारात है,भूत प्रेत बाराती, वाह क्या बात है।

Leave a comment