Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Khatu wale shyam baba tera hi sahara, खाटू वाले श्याम बाबा,तेरा ही सहारा,shyam bhajan

खाटू वाले श्याम बाबा,तेरा ही सहारा

तर्ज,झिलमिल सितारों का आंगन होगा

खाटू वाले श्याम बाबा,तेरा ही सहारा,तेरे सिवा दुनियां में,कोई ना हमारा।

लखदातार तूं है ये,जाने जग सारा।खाटू वाले श्याम बाबा,तेरा ही सहारा,तेरे सिवा दुनियां में,कोई ना हमारा।

बड़ा ही दयालु तेरी,महिमा है भारी।दर्शन को आए तेरे,लाखों नर नारी।🌹🌹🌹🌹पतित उद्वारन बाबा,नाम है तिहारा।🌹🌹तेरे सिवा दुनियां में,कोई ना हमारा।

खाटू वाले श्याम बाबा,तेरा ही सहारा,तेरे सिवा दुनियां में,कोई ना हमारा।

पता ना ठिकाना जानूं,कहां तुझे पाऊं।भक्ति ना भाव जानूं,कैसे में रिझाऊं।🌹🌹🌹🌹हमको भी तारो जैसे,गणिका को तारा।🌹तेरे सिवा दुनियां में,कोई ना हमारा।

खाटू वाले श्याम बाबा,तेरा ही सहारा,तेरे सिवा दुनियां में,कोई ना हमारा।

भीख तो दया की दे दो,हमको मुरारी।हम सब सेवक है तेरे,दर के भिखारी।🌹🌹🌹भक्तों की नैया को,कर दो किनारा।🌹🌹तेरे सिवा दुनियां में,कोई ना हमारा। 🌹🌹

खाटू वाले श्याम बाबा,तेरा ही सहारा,तेरे सिवा दुनियां में,कोई ना हमारा।

Leave a comment