Categories
हनुमान (बालाजी) भजन लिरिक्स hanuman balaji bhajan lyrics

Balaji bhajan,shree ram ki gali me tum jana, श्री राम की गली में तुम जाना

श्री राम की गली में तुम जाना।२ वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना।

तर्ज,मनिहारी का भेष बनाया

श्री राम की गली में तुम जाना।२ वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना।

उनके तन में है राम, उनके मन में है राम। अपनी आंखों से देखें वो, कण-कण में राम। श्री राम का वह हो गया दीवाना।🌹🌹🌹 वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना। श्री राम की…

ऐसा राम जी से, जोड़ लिया नाता। जब भी देखो उन्हीं, के गुण गाता।🌹🌹🌹🌹🌹 श्री राम के चरण में ठिकाना। वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना। श्री राम की…

उनसे कहना राम राम, वह कहेंगे राम राम। कुछ भी सुनते नहीं, बस सुनेंगे राम-राम। महामंत्र है ये भूल नहीं जाना।🌹🌹🌹🌹 वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना। श्री राम की…

इतनी भक्ति वह बनवारी करने लगे। उनके सीने में राम सिया रहने लगे।🌹🌹🌹🌹 इस कहानी को जानता जमाना। वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना। श्री राम की…

Leave a comment