Categories
राधा भजन लिरिक्स radha bhajan lyrics

Radha ban gayi jiladhish, राधा बन गई जिलाधीश,राधा रानी भजन

राधा बन गई जिलाधीश और, ललिता पुलिस कप्तान। पकड़े गए कृष्ण भगवान।

तर्ज,कन्हैया ले चल परली पार

राधा बन गई जिलाधीश और, ललिता पुलिस कप्तान। पकड़े गए कृष्ण भगवान। पकड़े गए कृष्ण भगवान।

एक दिन एक गुजरी के घर में।माखन चोरन गए कन्हाई।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 जाग उठी वह चतुर गुजरिया, पकड़ लिए दोऊ कान। पकड़े गए कृष्ण भगवान।२

राधा बन गई जिलाधीश और, ललिता पुलिस कप्तान। पकड़े गए कृष्ण भगवान। पकड़े गए कृष्ण भगवान।

पकड़े गए जब कृष्ण कन्हाई। खुशी भई सब ब्रिज की नारी।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 बंधे खड़े सखियों के बीच में, बिगड़ गई सब शान। पकड़े गए कृष्ण भगवान।२

राधा बन गई जिलाधीश और, ललिता पुलिस कप्तान। पकड़े गए कृष्ण भगवान। पकड़े गए कृष्ण भगवान।

बाबा नंद की कचहरी में जाकर। मुजरिम पेश किया है लाके।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 ऐ री मैया तेरो कन्हैया, कियो बहुत नुकसान। पकड़े गए कृष्ण भगवान।२

राधा बन गई जिलाधीश और, ललिता पुलिस कप्तान। पकड़े गए कृष्ण भगवान। पकड़े गए कृष्ण भगवान।

मनसुखा बोला ऐरी मैया। ऊंचा छींका छोटा कन्हैया।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 झूठ बोले है ये गुजरिया, कैसे करें नुकसान। पकड़े गए कृष्ण भगवान।२

राधा बन गई जिलाधीश और, ललिता पुलिस कप्तान। पकड़े गए कृष्ण भगवान। पकड़े गए कृष्ण भगवान।

राधा बन गई जिलाधीश और, ललिता पुलिस कप्तान। पकड़े गए कृष्ण भगवान। पकड़े गए कृष्ण भगवान।

Leave a comment