Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Nandrani kanhaiya jabar bhayo re, नंदरानी कन्हैया जबर भयो रे, कृष्ण भजन

नंदरानी कन्हैया जबर भयो रे। मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे।

तर्ज,दो हंसों का जोड़ा

नंदरानी कन्हैया जबर भयो रे। मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे।

मुस्कान इसकी लगे प्यारी प्यारी। दीवानी हुई इसकी सारी बृज नारी।🌹🌹🌹🌹🌹🌹 इनकी बंसी में जीयरो अटक गयो रे। जबर भयो रामा, जबर भयो रे। नंदरानी…

पनघट पर आकर करें जोरा जोरी। चुपके से आके करें चीर चोरी।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 मैया हल्लो माच्यो तो सटक गयो रे ।जबर भयो रामा, जबर भयो रे। नंदरानी….

घर-घर में जाकर यो माखन चुरावे। खावे सो खावे जमी पर गिरावे ।🌹🌹🌹🌹🌹🌹मैया रोकनो हमारो खटक गयो रे। जबर भयो रामा, जबर भयो रे ।नंदरानी…..

मैं तो दुखारी गरीबी की मारी।नहीं जोर चाल्यो तो दिन्ही मैं गारी 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹मेरी बैयां कन्हाइयो झटक गयो रे।जबर भयो रामा,जबर भयो रे।नंदरानी….

Leave a comment