Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Mere ghar me tu ekbar kanhaiya aa jana, मेरे घरमे तूं एकबार कन्हैया आ जाना,मीरा भजन

मेरे घर में तू एक बार कन्हैया आ जाना

तर्ज,तूने अजब रचा भगवान

मेरे घर में तूं एक बार, कन्हैया आ जाना। तेरी खूब करू मनुहार, कन्हैया आ जाना।

गंगाजल से चरण धूलाऊं।२ तेरा खूब करूं सत्कार।कन्हैया आ जाना ।मेरे घर में…

छोटे-छोटे फुल्के तुझे जिमांऊं।२ जामें माखन की बहे धार। कन्हैया आ जाना।मेरे घर में…

खिला पीला कर चरण दबाऊं।२ खेऊं पंखी झालर दार।कन्हैया आ जाना ।मेरे घर में…

झाड़ पौंछकर पलंग बिछाऊं।२ फिर पौढो लखदातार। कन्हैया आ जाना। मेरे घर में…

बड़े प्रेम से तुझे बुलाऊं ।२मेरा न्योता करो स्वीकार ।कन्हैया आ जाना। मेरे घर में…

Leave a comment