Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Shiv Parvati ka byaah bhajan swati mishra lyrics,शिव पार्वती का व्याह  जोड़ी गजब की है,shiv bhajan

शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है। लेकर जयमाला दोनों, संग में खड़े हैं देखो। पहना दो सहमति सबकी है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।

गौरी सोहे लाल जोड़े में, भोले सेहरा सजाये। देख के इनको हाय छुप छुप के, चंदा भी शर्माए।गौरी सोहे लाल जोड़े में, भोले सेहरा सजाये। देख के इनको हाय छुप छुप के, चंदा भी शर्माए। देखो यह कुटुंब सारे प्यार लेकर आए हैं ।देवता भी स्वर्ग से आशीष देने आए हैं। मंगल की कामना सब की है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।

मैया दोनों अखियां भर के, नीरखे ऐसा जमाई। सब सखियन भी हाय रज रज के,गाए गीत बधाई।मैया दोनों अखियां भर के, नीरखे ऐसा जमाई। सब सखियन भी हाय रज रज के,गाए गीत बधाई। नाच रहे सारे बाजे ढोल शहनाई। प्रेम के मिलन की देखो कैसी घड़ी आई। मंगल की कामना सब की है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।

लेकर सपना एक दुल्हनिया, चली है पिया के ंग। नए जीवन के नए-नए रंग को, भर रहे मन में उमंग।लेकर सपना एक दुल्हनिया, चली है पिया के संग। नए जीवन के नए-नए रंग को, भर रहे मन में उमंग। जिंदगी के सारे नाते मिलकर निभाएंगे। प्रेम का अपना यह महल बनाएंगे। मंगल की कामना सब की है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।

शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है। लेकर जयमाला दोनों, संग में खड़े हैं देखो। पहना दो सहमति सबकी है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।शिव पार्वती का व्याह, जोड़ी गजब की है।

Leave a comment