श्याम हमारा सबसे प्यारा, इसका दर हमें भा गया। हारे का सहारा आ गया। इसकी नजर की लीला न्यारी, देखकर डर जाते नर नारी। मिट जाती हर चिंता सारी। प्रेम की धारा, देख के सारा भूमंडल हरसा गया। देखो नीले वाला आ गया।
लगता है तेरा द्वारा, यह आज स्वर्ग के जैसा। श्याम लगता है ऐसा, फूलों में सज कर बैठा। तारों में चंदा जैसा। कितनी पवन रात सुहानी, मुस्काए वह शीश का दानी। सबके मन भाये। मौसम हो गया रंग रंगीला, उस पर सुंदर अंबर नीला। बड़ी निराली इसकी लीला ,आज पुकारा। आज पुकारा, यह जग सारा, वह प्रेम रंग बरसा गया। देखो मुरली वाला आ गया।
हम पर है बड़ी कृपा, हमें उसने दरस कराया। नैनो का देकर जादू ,यादें होकर बेकाबू। ऐसा गुलशन महाकाया। उसके नैना यह कजरारे, हरते हैं सबके दुख सारे,जाने जग सारा। जिन जिन को है दिए सहारे, कभी नहीं वह हिम्मत हारे, लगे जैसे श्याम पुकारे। जिसने सारा कष्ट हमारा, हर के गले लगा लिया। देखो खाटू वाला आ गया।