तर्ज, रेशमी सलवार कुर्ता जाली का
श्याम भरोसे जो तु खाटू जाएगा। दिल की बातें जाके उसे सुनाएगा।श्याम भरोसे जो तु खाटू जाएगा। दिल की बातें जाके उसे सुनाएगा। सुनकर टूटी हिम्मत तू बढ़ाएगा। सामना हर मुश्किलों से कर पाएगा।
तेरी नैया पार लगेगी, तेरी बिगड़ी बात बनेगी।तेरी नैया पार लगेगी, तेरी बिगड़ी बात बनेगी। वह बन जाएगा माझी, फिर तेरी नाव चलेगी, वह दौड़ा आएगा। आकर रास्ता बाबा तुझे दिखाएगा।श्याम भरोसे जो तु खाटू जाएगा। दिल की बातें जाके उसे सुनाएगा।
है श्याम सहारा जिसका, फिर उसको डर है किसका।है श्याम सहारा जिसका, फिर उसको डर है किसका। खाटू में आने का तु, अब मन में लगा ले चस्का, पार हो जाएगा। सामना मुश्किलों से तू कर पाएगा।श्याम भरोसे जो तु खाटू जाएगा। दिल की बातें जाके उसे सुनाएगा।
यह नाम श्याम का फलता ,इससे परिवार है पलता।यह नाम श्याम का फलता ,इससे परिवार है पलता। यह रूठे कभी ना हमसे, सच कहती है आज संगीता, जो भजन सुनाएगा।सामना मुश्किलों से तू कर पाएगा।श्याम भरोसे जो तु खाटू जाएगा। दिल की बातें जाके उसे सुनाएगा।
श्याम भरोसे जो तु खाटू जाएगा। दिल की बातें जाके उसे सुनाएगा।श्याम भरोसे जो तु खाटू जाएगा। दिल की बातें जाके उसे सुनाएगा। सुनकर टूटी हिम्मत तू बढ़ाएगा। सामना हर मुश्किलों से कर पाएगा।