आया जन्मदिन मेरे बाबा श्याम का। बजता है डंका, दुनिया में जिसके नाम का। झूमेंगे नाचेंगे गाएंगे हम संग संग संग। श्याम जन्मदिन आया हां श्याम जन्मदिन आया।भक्तों का मन हर्षाया, हां श्याम जन्मदिन आया।श्याम जन्मदिन आया हां श्याम जन्मदिन आया।भक्तों का मन हर्षाया, हां श्याम जन्मदिन आया।
पूरे हिंदुस्तान में, धरती आसमान में ,लहर खुशी की है छाई,छाई। महकी महकी बहारों में, इन रंगीन नजारों में ,श्याम की दिखती है परछाई, परछाई। राजस्थान में जयपुर ,जयपुर से आगे रिंग्स, रिंग्स से गूंजे धून धून धुन।श्याम जन्मदिन आया हां श्याम जन्मदिन आया।भक्तों का मन हर्षाया, हां श्याम जन्मदिन आया।
चंपा जूही गुलाबों से, झालर और गुब्बारों से, गजब सजी खाटू नगरी, नगरी। बाबा के दीदार को, उनके प्यार दुलार को, आए हम इनकी देहली देहली। बाबा हमें प्यार करेंगे, सपने साकार करेंगे, हम ख्वाब रहे हैं बुन बुन बुन।श्याम जन्मदिन आया हां श्याम जन्मदिन आया।भक्तों का मन हर्षाया, हां श्याम जन्मदिन आया।
बाबा के दरबार में, भक्तों के कतार में ,लेकर खड़े हैं फुलों की माला,माला। साजन के झंकार में, भजनों के रसधार में, आज हुआ हर मन मतवाला, मतवाला। हर जगह हो रहे कीर्तन, यह पल बड़े मनभावन, बजे झांज मजीरे झुंनू झुन झुन झुन।श्याम जन्मदिन आया हां श्याम जन्मदिन आया।भक्तों का मन हर्षाया, हां श्याम जन्मदिन आया।