अवधपुरी का चप्पा चप्पा, हुआ है भगवाधारी।अवधपुरी का चप्पा चप्पा, हुआ है भगवाधारी। मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी।मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी। राम राम सिया राम, राम राम सिया राम।
राम भक्तों की मेहनत का, फल यह सामने आया है। तंबू से मेरे राम लला को, मंदिर तक पहुंचाया है।राम भक्तों की मेहनत का, फल यह सामने आया है। तंबू से मेरे राम लला को, मंदिर तक पहुंचाया है। बरसों से जो आशा थी वह पूरी हो गई सारी।मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी।मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी।राम राम सिया राम, राम राम सिया राम।
हर हिंदू का था जो सपना, आज वह साकार हुआ। भव्य मंदिर रामलला का, बनकर के तैयार हुआ।हर हिंदू का था जो सपना, आज वह साकार हुआ। भव्य मंदिर रामलला का, बनकर के तैयार हुआ। मोदी योगी ने किया काम, जो लगता था भारी।मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी।मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी।राम राम सिया राम, राम राम सिया राम।
स्वर्ग से सुंदर आज राम की, नगरी अयोध्या लगती है। कलयुग में भी आज अयोध्या, त्रेता जैसी लगती है।स्वर्ग से सुंदर आज राम की, नगरी अयोध्या लगती है। कलयुग में भी आज अयोध्या, त्रेता जैसी लगती है। संग बैठे हनुमानगढी में, हनुमत थे बलकारी।मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी।मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी।राम राम सिया राम, राम राम सिया राम।
दीप जलाओ मंगल गाओ, खुशी का दिन यह आया है। रोहिल्ला ने भी पुष्प भाव का, श्री चरणों में चढ़ाया है।दीप जलाओ मंगल गाओ, खुशी का दिन यह आया है। रोहिल्ला ने भी पुष्प भाव का, श्री चरणों में चढ़ाया है। सियाराम की छवि पर तुम हो जाओ बलिहारी।मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी।मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी।राम राम सिया राम, राम राम सिया राम।
अवधपुरी का चप्पा चप्पा, हुआ है भगवाधारी।अवधपुरी का चप्पा चप्पा, हुआ है भगवाधारी। मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी।मेरे राम के राजतिलक की हो गई तैयारी। राम राम सिया राम, राम राम सिया राम।