Categories
राम भजन लिरिक्स

Shree Ram Ghar aaye by Geeta rabri,आज जश्न मनाओ सारी दुनिया में मेरे राम प्रभु जी घर आए,ram bhajan

मेरे राम प्रभु जी घर आए।

दोहा,अवध पधारो अवध पति अब रघुवीर राम हमारे। राम राज्य का शंख बजा है अब फिर सरयू किनारे।

आज जश्न मनाओ सारी दुनिया में, मेरे राम प्रभु जी घर आए। आज फुल बिछाओ सारे बगिया के ,अयोध्या में उत्सव छाए।आज जश्न मनाओ सारी दुनिया में, मेरे राम प्रभु जी घर आए।मेरे राम प्रभु जी घर आए।

चंचल चितवन का यह धागा, राम नाम से जोड़ा है। पावन धरती अवधपुरी से आया सबको न्योता होता है। मैं वारी जाऊं है दशरथ के लाल, हनुमत के स्वामी घर आए।आज जश्न मनाओ सारी दुनिया में, मेरे राम प्रभु जी घर आए।मेरे राम प्रभु जी घर आए।

राम दरस को देख अवध की, बेहाल अखियां बरसी है। धुन चली है राजा राम की, घर-घर ज्योति जलती है। बनवास से आज पधारे राम, अयोध्या में उत्सव आयो।आज जश्न मनाओ सारी दुनिया में, मेरे राम प्रभु जी घर आए।मेरे राम प्रभु जी घर आए।

भगवा ओढ़ राम चले हैं, सीता मैया साथ चले। लक्ष्मण जी को भायो भगवो अवध सबको प्यारो है। हो गया नगर आज फिर से निहाल,जगत के राजा घर आए।आज जश्न मनाओ सारी दुनिया में, मेरे राम प्रभु जी घर आए।मेरे राम प्रभु जी घर आए।

धर्म सनातन के भगवान, श्री रघुवीर का अवसर है। घर-घर भगवा लहराया, प्रभु राम का तिलक है। मर्यादा पुरुषोत्तम मेरे राम, दशरथ नंदन आज घर आए।आज जश्न मनाओ सारी दुनिया में, मेरे राम प्रभु जी घर आए।मेरे राम प्रभु जी घर आए।

आज खुशी से छलक उठा है, हर एक मन का कोना। चरण राम के छूके अवध की, मिट्टी बन गई सोना। अब सजेगा फिर खाली दरबार हम हिंदुओं के प्राण आए।आज जश्न मनाओ सारी दुनिया में, मेरे राम प्रभु जी घर आए।मेरे राम प्रभु जी घर आए।

आज जश्न मनाओ सारी दुनिया में, मेरे राम प्रभु जी घर आए। आज फुल बिछाओ सारे बगिया के ,अयोध्या में उत्सव छाए।आज जश्न मनाओ सारी दुनिया में, मेरे राम प्रभु जी घर आए।मेरे राम प्रभु जी घर आए।

Leave a comment