Categories
shadi geet

Saas hamari bahut dukhi dukhde sunawe ghadi ghadi,सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी,shadi geet

सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।

सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।

पहली बहू मेरी इंग्लिश पढ़ी। इंग्लिश पढ़ी हां इंग्लिश पढ़ी। काम घर का कुछ ना करें, सटअप सटअप कर घड़ी घड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।

दूजी बहू मेरी स्कूल की टीचर। स्कूल की टीचर हां स्कूल की टीचर। काम घर का कुछ ना करें, डंडा दिखाए घड़ी-घड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।

तीसरी बहू मेरी सिनेमा की शौकीन। सिनेमा की शौकीन हां सिनेमा की शौकीन। काम घर का कुछ ना करें गाना सुनावे खड़ी-खड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।

चौथी बहू मेरी फैशन वाली। फैशन वाली हां फैशन वाली। काम घर का कुछ ना करें पार्लर जावे घड़ी-घड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।

पांचवी बहू मेरी बड़ी चटोरी। बड़ी चटोरी हां बड़ी चटोरी। काम घर का कुछ ना करें पिज़्ज़ा मंगावे घड़ी-घड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।

सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।सास हमारी बहुत दुखी दुखड़े सुनावे घड़ी-घड़ी।

Leave a comment