पित्तरो की ज्योति सवाई है, करती ये हरदम सहाई है।ज्योत जला के सुभ काम कर ले, कुल के देवो का सम्मान कर ले। पितरों का मन से तू ध्यान धर ले, कुल के देवो का सम्मान कर ले।
कष्टों से हमको बचाते है, विपदा का भान कराते है। पितरो की महिमा बखान कर ले, कुल के देवो का सम्मान कर ले। पितरों का मन से तू ध्यान धर ले, कुल के देवो का सम्मान कर ले।
मन से जो इनको ध्याता है, सुख सम्पति वो पाता है। पितरो का नाम सुबह शाम जप ले, कुल के देवो का सम्मान कर ले। पितरों का मन से तू ध्यान धर ले, कुल के देवो का सम्मान कर ले।
देश दिशावर जाओगे, सदा इन्हे संग पाओगे। पितरो का प्यारे गुणगान कर ले, कुल के देवो का सम्मान कर ले। पितरों का मन से तू ध्यान धर ले, कुल के देवो का सम्मान कर ले।
पित्तरो की ज्योति सवाई है, करती ये हरदम सहाई है।ज्योत जला के सुभ काम कर ले, कुल के देवो का सम्मान कर ले। पितरों का मन से तू ध्यान धर ले, कुल के देवो का सम्मान कर ले।