गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश। नाचे गणेश बाबा नाचे गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।
हरे हरे पीपल द्वार विराजे।हरे हरे पीपल द्वार विराजे। लाल ध्वजा फहराये गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।
हरे हरे गोबर से अंगना लिपाये।हरे हरे गोबर से अंगना लिपाये। मोतियन चौक पुराये गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।
शिवालय का लोटा शिवालय का पानी।शिवालय का लोटा शिवालय का पानी। भर भर निर नहाए गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।
अक्षत चंदन बेल और पाती।अक्षत चंदन बेल और पाती।केसर चंदन लगाएं गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।
कंचन थाल कपूर और बाती।कंचन थाल कपूर और बाती। जगमग जोत जलाये गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।
पान सुपारी मोदक लड्डू।पान सुपारी मोदक लड्डू। रुचि रुचि भोग लगाए गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।
हरि जी का जप तप प्रभु जी का सुमिरन।हरि जी का जप तप प्रभु जी का सुमिरन। मैया का ध्यान लगाए गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।गोरा मैया के मंदिर में नाचे गणेश।