Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Ujjain se khatu nagri aaye bholenath ji,उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी,shiv bhajan

उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी।

उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी।
मिलवाने ये तो म्हारे बाबा श्याम से, करने थोड़ी बात से।आए उज्जैन के महाकाल जी।
उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी।

तर्ज, खम्मा खम्मा ओ बाबा



हाथ त्रिशूल गले सर्पों की माला, आया भूत बाराती।नन्दी नाचे संगी नाचे, नाचे है महाकाल जी।लेकर के पूरी टोली भोलेनाथ जी, ओ बाबा भोलेनाथ जी।
आए उज्जैन के महाकाल जी।
उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी।



ब्रम्हा आए विष्णु आए,संग में मेरे राम जी।
देख सवारी घबरा जाए, ऐसे हैं महाकाल जी।
नन्दी पे चढ़कर आए भोलेनाथ जी, ओ बाबा भोलेनाथजी।आए उज्जैन के महाकाल जी।
उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी।



श्याम धनी ने पता चला है , आ रहे महाकाल जी।ना ही अब तो चैन पड़े है, ना ही करे श्रृंगार जी।निलो को लेने भेजे तोरण द्वार जी, ओ बाबा तोरण द्वार जी।
आए उज्जैन के महाकाल जी।
उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी।



तोरण द्वार पे पहुंच गए हैं, आ गए महाकाल जी।ढोल नगाड़ा बजाड़ा वाले , इंद्र करे बरसात जी।मयूरी भी पहुंची देखो, अमन भी पहुंचा देखो, खाटू धाम जी। ओ बाबा खाटू धाम जी।
आए उज्जैन के महाकाल जी।
उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी।



उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी।
मिलवाने ये तो म्हारे बाबा श्याम से, करने थोड़ी बात से,आए उज्जैन के महाकाल जी।
उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी।।
उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी।।

Leave a comment