जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया
गोकुल में बाजे बधईया हो
बाजे बधईया हो, बाजे बधईया
देवकी के जनमे कन्हैया,
गोकुल में बाजे बधईया हो।
नन्द मगन मन मोतिया लुटाएं,
रानी जशोमति झुलना झूलाए,
देखो बाज रही घर सहनईया
गोकुल में बाजे बधईया हो,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया
गोकुल में बाजे बध ईया हो।
सुन्दर मन हर रूप सलोना
कृष्ण के छवि में है जादू टोना
देखो बलिदाऊ के है भईया,
गोकुल में बाजे बधईया हो,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया
गोकुल में बाजे बध ईया हो।
गाय बछुरिया खूब कुलाछे
गोपी ग्वाल मगन होई गयीले
देखो घर घर में ता ता थईया
गोकुल में बाजे बध ईया हो,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया
गोकुल में बाजे बध ईया हो।
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया,
गोकुल में बाजे बध ईया हो।
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया
गोकुल में बाजे बध ईया हो।