सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है।सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है। आज खुशी में बांट रहे नंद, बाबा खूब बधाई है।सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है।
धूम मची गोकुल नगरी में ,अजब नशा सा छाया है। जग का पालन हारा देखो, ब्रज भूमि पर आया है।धूम मची गोकुल नगरी में ,अजब नशा सा छाया है। जग का पालन हारा देखो, ब्रज भूमि पर आया है। ढोल नगाड़ा बज रहा जमकर नाचे लोग लुगाई है।सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है।सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है।
मैया यशोदा लाला को बाहों का झूला झूला रही। मीठी मीठी गाकर लोरिया लाला को वह सुला रही।मैया यशोदा लाला को बाहों का झूला झूला रही। मीठी मीठी गाकर लोरिया लाला को वह सुला रही। तेरी मां कहलाऊं लाला किस्मत अच्छी पाई है।सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है।सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है।
आओ रे सब सखियां आओ, ले लो बलाई लाला की। वारी जाए बधाई गाए नजर उतारो लाला की।आओ रे सब सखियां आओ, ले लो बलाई लाला की। वारी जाए बधाई गाए नजर उतारो लाला की। मैया यशोदा ने कुंदन संग सखियों को आवाज़ लगाई है।सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है।सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है।
सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है।सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है। आज खुशी में बांट रहे नंद, बाबा खूब बधाई है।सारे बिरज में मच गया हल्ला जन्मे कृष्ण कन्हाई है।