भोले हैं देवों के महादेव सारी दुनिया में गूंजे है। हर हर हर महादेव ओ भोले हर हर हर महादेव। ओ भैया हर हर हर महादेव।
भोले की महिमा निराली तीनो लोक के है स्वामी। ओ भोले तीनो लोक के हैं स्वामी। जो भी इनको मन से ध्यावे, ओम नमः शिवाय,जो भी इनको मन से ध्यावे, वर देते मनमानी।हर हर हर महादेव ओ भोले हर हर हर महादेव। ओ भैया हर हर हर महादेव।
जब से हम शिव शरण में आए भाग हमारे खुल गए वह भक्तों ,भाग हमारे खुल गए। हम सब मस्त मलंग हो करके शिव शिव रटते जाए,हर हर हर महादेव ओ भोले हर हर हर महादेव। ओ भैया हर हर हर महादेव।
एक बार एक जल का लोटा शिव को अर्पण कर दो, ओ भक्तों शिव को अर्पण कर दो। भक्तों को विश्वास है भोले कर देते उद्धार।हर हर हर महादेव ओ भोले हर हर हर महादेव। ओ भैया हर हर हर महादेव।हर हर हर महादेव ओ भोले हर हर हर महादेव। ओ भईया हर हर हर महादेव।