Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Hamare ladle Thakur kare singar pyari ka,हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का,krishna bhajan

हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का।

हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का।हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का। जो खुद सुंदर से सुंदर है ,निहारे रूप प्यारी का।

लिए घुटनों पे चरणों को लगाते,बाग में बैठे।लिए घुटनों पे चरणों को लगाते,बाग में बैठे। छलकते आंख के आंसू पखारे चरण प्यारी के।हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का।हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का।

पितांबर से चरण पौंछे ,फिर सजाते पांव मे पायल।पितांबर से चरण पौंछे ,फिर सजाते पांव मे पायल। इसी पायल की रुनझुन में खो गया दिल बिहारी का।हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का।हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का।

बनाते हैं जो दुनिया को, लगे बेनी बनाने वो।बनाते हैं जो दुनिया को, लगे बेनी बनाने वो। सजाकर शीश पर चुनरी कर मनुहार प्यारी का।हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का।हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का।

दोई कर जोड़ कर बैठे, लगे एक टक निहारन को।दोई कर जोड़ कर बैठे, लगे एक टक निहारन को। बहे राजीव लोचन प्यार मांगे श्यामा प्यारी का।हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का।हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का।

हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का।हमारे लाडले ठाकुर करे सिंगार प्यारी का। जो खुद सुंदर से सुंदर है ,निहारे रूप प्यारी का।

Leave a comment