भोले तेरे गणेश को मनाए आई, मनाए आई हो रिझाए आई, भोले तेरे गणेश को मनाए आई,
आप तो बैठो मृगछाला बिछाके।आप तो बैठो मृगछाला बिछाके। तेरे गणपति को चौकी पे बिठाए आई, भोले तेरे गणेश को मनाए आई,
भोले के सिर पर गंगा विराजे।भोले के सिर पर गंगा विराजे। तेरे गणपत को मुकुट पहनाए आई, भोले तेरे गणेश को मनाए आई,
भोले के माथे पे चंदा विराजे।भोले के माथे पे चंदा विराजे।तेरे गणपत को तिलक लगाए आई, भोले तेरे गणेश को मनाए आई,
आप तो पहनो भोले सर्पों की माला।आप तो पहनो भोले सर्पों की माला। तेरे गणपत को फूलों की पहनाए आई, भोले तेरे गणेश को मनाए आई,
आप तो पहनो भोले मृगो की छाला।आप तो पहनो भोले मृगो की छाला।तेरे गणपत को पीतांबर पहनाए आई। भोले तेरे गणेश को मनाए आई,
आप तो खाओ भोले भांग धतूरा।आप तो खाओ भोले भांग धतूरा।तेरे गणपत को लड्डू मोदक खिलाए आई, भोले तेरे गणेश को मनाए आई,