डमरु बजाओ भोलेनाथ हमारे घर सावन में।डमरु बजाओ भोलेनाथ हमारे घर सावन में।
मेरे अंगना में अमुवा की डाली।मेरे अंगना में अमुवा की डाली। अमुवा की डाली पे झुला डलों है। गौरा संग झूला, भोलेनाथ, हमारे घर सावन में।डमरु बजाओ भोलेनाथ हमारे घर सावन में।
चंदन की चौकी पे आसन बिछाया।चंदन की चौकी पे आसन बिछाया।आसन को मैंने फूलों से सजाया, गौरा संग बैठो भोलेनाथ, हमारे घर सावन में।डमरु बजाओ भोलेनाथ हमारे घर सावन में।
बेलपत्ते को तोड़ ले आई।बेलपत्ते को तोड़ ले आई।फूलों को चुन चुन हार बनाई।
गौरा संग पधारो भोलेनाथ हमारे घर सावन में।डमरु बजाओ भोलेनाथ हमारे घर सावन में।
सावन महीने तेरे भजन कराऊं।सावन महीने तेरे भजन कराऊं। भजन कराऊं तेरा भोग लगाऊं, दर्शन दिखाओ भोलेनाथ, हमारे घर सावन में।डमरु बजाओ भोलेनाथ हमारे घर सावन में।