माथे पर गंगा बिराजे हाथ में त्रिशूल साजे। हे त्रिलोकी भोलेनाथ भक्त तेरी राह ताके।माथे पर गंगा बिराजे हाथ में त्रिशूल साजे। हे त्रिलोकी भोलेनाथ भक्त तेरी राह ताके। हे सिवा तेरे सिवा ना और कोई ध्यान में। हो सदा तेरा हाथ भोलेनाथ मेरे माथे पे।हे सिवा तेरे सिवा ना और कोई ध्यान में। हो सदा तेरा हाथ भोलेनाथ मेरे माथे पे। जय जय शिव शंकरा भोलेनाथ शंकरा। महाकाल महादेवा कैलाश वासी संकरा।
आदि तुम हो अंत तुम, मेरी श्रद्धा हो अनंत तुम। वेद और पुराण तुम सृष्टि के महंत तुम।आदि तुम हो अंत तुम, मेरी श्रद्धा हो अनंत तुम। वेद और पुराण तुम सृष्टि के महंत तुम। तेरी एक नजर से सृजन भी है, तो एक नजर से विनाश भी। मैं भक्त तेरा भोलेनाथ तुझसे ही सब आश है।
भोलेनाथ तेरा हाथ बस सदा मेरे माथे पर। स्वस्ति आह्वान करे रहे हाथ मेरे माथे पर।जय जय शिव शंकरा भोलेनाथ शंकरा। महाकाल महादेवा कैलाश वासी संकरा।
तु सहारा तू किनारा, तुझसे रोशन यह जग सारा। जोड़ ले जो खुद को तुझसे कर कृपा तू ने संवारा।तु सहारा तू किनारा, तुझसे रोशन यह जग सारा। जोड़ ले जो खुद को तुझसे कर कृपा तू ने संवारा। हे भोलेनाथ महादेवा मेरे शंभू है शिव शंकरा। तेरी भक्ति की शक्ति से सब पूर्ण हो मनोकामना।हे सिवा तेरे सिवा ना और कोई ध्यान में। हो सदा तेरा हाथ भोलेनाथ मेरे माथे पे।हो सदा तेरा हाथ भोलेनाथ मेरे माथे पे।
माथे पर गंगा बिराजे हाथ में त्रिशूल साजे। हे त्रिलोकी भोलेनाथ भक्त तेरी राह ताके।माथे पर गंगा बिराजे हाथ में त्रिशूल साजे। हे त्रिलोकी भोलेनाथ भक्त तेरी राह ताके।जय जय शिव शंकरा भोलेनाथ शंकरा। महाकाल महादेवा कैलाश वासी संकरा।