मैं आया तेरे दरबार बाबा बजरंगी। मेरा संकट दीजो काट बाबा बजरंगी।मैं आया तेरे दरबार बाबा बजरंगी। मेरा संकट दीजो काट बाबा बजरंगी।
वर्क सिंदूर का चोला सोहे, सिर पर मेरी मन मोहे,वर्क सिंदूर का चोला सोहे, सिर पर मेरी मन मोहे, गल बैजंती माल बाबा बजरंगी। मैं आया तेरे दरबार बाबा बजरंगी।
आगे भैरव गाज रहे हैं, पीछे प्रेत बिराज रहे हैं,आगे भैरव गाज रहे हैं, पीछे प्रेत बिराज रहे हैं, और बीच में हैं हनुमान बाबा बजरंगी। मैं आया तेरे दरबार बाबा बजरंगी।
भूत-प्रेत बाबा मुझे सताया, मैं तो तेरी शरण में आया,भूत-प्रेत बाबा मुझे सताया, मैं तो तेरी शरण में आया, रख लो मेरी लाज बाबा बजरंगी। मैं आया तेरे दरबार बाबा बजरंगी।
चेत करो बजरंगी जागो, दुखिया थारे दर आगो,चेत करो बजरंगी जागो, दुखिया थारे दर आगो, करो मेरा कल्याण बाबा बजरंगी। मैं आया तेरे दरबार बाबा बजरंगी।
संकट मोचन नाम तिहारो, संकट काटो बेग हमारो,संकट मोचन नाम तिहारो, संकट काटो बेग हमारो, मेरे सिर पर रख दो हाथ बाबा बजरंगी। मैं आया तेरे दरबार बाबा बजरंगी।
सेवा भक्ति कछु नहीं जानूं, सब कुछ बाबा तुमको मानूं,सेवा भक्ति कछु नहीं जानूं, सब कुछ बाबा तुमको मानूं, मैं बालक हूं नादान बाबा बजरंगी।मैं आया तेरे दरबार बाबा बजरंगी।