चलो प्रेमियों बनाके टोली आज बुलावा आया है। अपने लाडलो को बाबा ने खाटू धाम बुलाया है। चलो श्याम के दरबार चलो बाबा के दरबार।चलो श्याम के दरबार चलो बाबा के दरबार।
कैसी भी कठिनाई चाहे अब हमें रोक ना पाएगी। 600 हो या 6000 हो दूरी तय हो जाएगी। मत डरना बिल्कुल भी हमने श्याम निशान उठाया है।अपने लाडलो को बाबा ने खाटू धाम बुलाया है। चलो श्याम के दरबार चलो बाबा के दरबार।चलो श्याम के दरबार चलो बाबा के दरबार।
देखो फिर श्याम ने हम पर कृपा आज बरसाई है। प्रेम सुधा बरसाने को फिर संगत सभी बुलाई है। ले निशान सब निकल पड़े जैसे आदेश यह पाया है।अपने लाडलो को बाबा ने खाटू धाम बुलाया है। चलो श्याम के दरबार चलो बाबा के दरबार।चलो श्याम के दरबार चलो बाबा के दरबार।
चलो प्रेमियों लगाओ लेकर जोर से एक जयकारा है। आगे कदम बढ़ाओ बोलकर बाबा श्याम हमारा है। श्याम नाम का हर प्रेमी पर दीवानापन छाया है।अपने लाडलो को बाबा ने खाटू धाम बुलाया है। चलो श्याम के दरबार चलो बाबा के दरबार।चलो श्याम के दरबार चलो बाबा के दरबार।
चलो प्रेमियों बनाके टोली आज बुलावा आया है। अपने लाडलो को बाबा ने खाटू धाम बुलाया है। चलो श्याम के दरबार चलो बाबा के दरबार।चलो श्याम के दरबार चलो बाबा के दरबार।