मां तेरी दुनिया में क्या हो रहा है, कोई हंस रहा है कोई रो रहा है।
कैसी यह दुनिया माँ तुमने बनाई, फूलों के संग में मां कांटे लगाई। किस्मत का मारा जीवन खो रहा है। कोई हंस रहा है कोई रो रहा है।मां तेरी दुनिया में क्या हो रहा है, कोई हंस रहा है कोई रो रहा है।
क्यों भाई से भाई लड़ने लगा है ।प्रेम बुलाकर झगड़ने चला है। बुराई का बीज यहां कौन बो रहा है। कोई हंस रहा है कोई रो रहा है।मां तेरी दुनिया में क्या हो रहा है, कोई हंस रहा है कोई रो रहा है।
मां बेटी पत्नी है लाज का गहना। लूटे तेरे सामने मां इज्जत का गहना। तू सो रही है मां जग रो रहा है। कोई हंस रहा है कोई रो रहा है।मां तेरी दुनिया में क्या हो रहा है, कोई हंस रहा है कोई रो रहा है।