तर्ज,तिरछी टोपी लाल
चुनरी तेरी लाल लाल मां लहंगा गोटेदार मां तेरा क्या कहना।
शेर पर सवार होकर बगिया में गई रे। मालन पूछे बार-बार मां दर्शन दो एक बार,मां तेरा क्या कहना।चुनरी तेरी लाल लाल मां लहंगा गोटेदार मां तेरा क्या कहना।
शेर पर सवार होकर पनघट पर गई रे। धोबानिया पूछे बार-बार मां दर्शन दो एक बार,मां तेरा क्या कहना।चुनरी तेरी लाल लाल मां लहंगा गोटेदार मां तेरा क्या कहना।
शेर पर सवार होकर महलों में गई रे। राजा पूछे बार-बार मां दर्शन दो एक बार,मां तेरा क्या कहना।चुनरी तेरी लाल लाल मां लहंगा गोटेदार मां तेरा क्या कहना।
शेर पर सवार होकर मंदिरों में गई रे। पंडित पूछे बार-बार मां दर्शन दो एक बार,मां तेरा क्या कहना।चुनरी तेरी लाल लाल मां लहंगा गोटेदार मां तेरा क्या कहना।
शेर पर सवार होकर सत्संग में गई रे। सखियां पूछे बार-बार मां दर्शन दो एक बार,मां तेरा क्या कहना।चुनरी तेरी लाल लाल मां लहंगा गोटेदार मां तेरा क्या कहना।