तेरे चरणों में रख कर फूल, मैया तेरी पूजा करूं। सब दुख जाऊं मैं भूल मैया तेरी पूजा करू।तेरे चरणों में रख कर फूल, मैया तेरी पूजा करूं।
कानों में कुण्डल गले रूण्डमाला।तूने हाथ लिया त्रिशूल, मैया तेरी पूजा करूं।तेरे चरणों में रख कर फूल, मैया तेरी पूजा करूं।
हाथों में खप्पर गले मुंडमाला। तूने ओढी चुनरिया लाल,मैया तेरी पूजा करूं।तेरे चरणों में रख कर फूल, मैया तेरी पूजा करूं।
इक अरज मेरी सुन लो माता। मेरी सेवा को करना कबूल,मैया तेरी पूजा करूं।तेरे चरणों में रख कर फूल, मैया तेरी पूजा करूं।
दुजि अरज मेरी सुन लो माता। कांटा भी बन जाए फूल,मैया तेरी पूजा करूं।तेरे चरणों में रख कर फूल, मैया तेरी पूजा करूं।
तीसरी अरज मेरी सुन लो माता। दर्शन तो देना जरूरी मैया तेरी पूजा करू।तेरे चरणों में रख कर फूल, मैया तेरी पूजा करूं।