मेरे हमनफ़स, मेरे हमनवा, मुझे दोस्त बन के दग़ा न दे।मैं हूँ दर्द-ए-इश्क़ से जाँ-ब-लब, मुझे ज़िंदगी की दुआ न दे।
मेरे दाग़-ए-दिल से है रौशनी, इसी रौशनी से है ज़िंदगी।मुझे डर है ऐ मेरे चाराग़र, ये चराग़ तू ही बुझा न दे।मेरे हमनफ़स, मेरे हमनवा, मुझे दोस्त बन के दग़ा न दे।
मुझे छोड़ दे मेरे हाल पर, तेरा क्या भरोसा है चाराग़र।ये तेरी नवाज़िश-ए-मुक़्तसर, मेरा दर्द और बढ़ा न दे।मेरे हमनफ़स, मेरे हमनवा, मुझे दोस्त बन के दग़ा न दे।
मेरा अज़्म इतना बुलन्द है के पराये शोलों का डर नहीं।मुझे ख़ौफ़ आतिश-ए-गुल से है, ये कहीं चमन को जला न दे।मेरे हमनफ़स, मेरे हमनवा, मुझे दोस्त बन के दग़ा न दे।
वो उठे हैं लेके हुम-ओ-सुबू, अरे ओ ‘शक़ील’ कहाँ है तू।तेरा जाम लेने को बज़्म में कोइ और हाथ बढ़ा न दे।मेरे हमनफ़स, मेरे हमनवा, मुझे दोस्त बन के दग़ा न दे।
mere hamanafas, mere hamanavaa, mujhe dost ban ke dagaa na de
mai.n huu.N dard-e-ishq se jaa.N-b-lab, mujhe zi.ndagii kii duaa na de
mere daaG-e-dil se hai raushanii, isii raushanii se hai zi.ndagii.
mujhe Dar hai ai mere chaaraaGar, ye charaaG tuu hii bujhaa na de.
mujhe chho.D de mere haal par, teraa kyaa bharosaa hai chaaraaGar.
ye terii navaazish-e-muqtasar, meraa dard aur ba.Dhaa na de.
meraa azm itanaa buland hai ke paraaye sholon kaa Dar nahii.n
mujhe Kauf aatish-e-gul se hai, ye kahii.n chaman ko jalaa na de.
vo uthe hain leke hum-o-subuu, are o ‘shaqiil’ kahaa.N hai tuu
teraa jaam lene ko bazm me.n koi aur haath ba.Dhaa na de