चुनरी बनाई पाई पाई जोड़ के।रख ले मां मान मेरा चुन्नी ओढ़ के।
धन्य भाग मेरे तुझे चुनरी उढ़ाई है।प्यारी प्यारी चुनरी सिर पे सजाई है।सिंगार तेरा जचे ना मां चुनरी छोड़ के।रख ले मां मान मेरा चुन्नी ओढ़ के।
चुनरी बनाई पाई पाई जोड़ के।रख ले मां मान मेरा चुन्नी ओढ़ के।
हमसे गरीबों की मां तूं ही तकदीर है।चुनरी बिना सजती ना तेरी तस्वीर है।दर पे सवाली खड़े हाथ जोड़ के।रख ले मां मान मेरा चुन्नी ओढ़ के।
चुनरी बनाई पाई पाई जोड़ के।रख ले मां मान मेरा चुन्नी ओढ़ के।
चुनरी तुम्हे लाख करोड़ों ने चढ़ाई है।सबकी बिगड़ी तकदीर बनाई है।जाना ना मां बेटी को अकेला छोड़ के।रख ले मां मान मेरा चुन्नी ओढ़ के।
चुनरी बनाई पाई पाई जोड़ के।रख ले मां मान मेरा चुन्नी ओढ़ के।
गोटे किनारी वाली चुनरी बनाई है। कुछ नहीं मांगू बस आस लगाई है।दर्श दिखा दो आई जग छोड़ के।रख ले मां मान मेरा चुन्नी ओढ़ के।
चुनरी बनाई पाई पाई जोड़ के।रख ले मां मान मेरा चुन्नी ओढ़ के।