Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Shyam ka naam lekar jindagi ko jiye ja,श्याम का नाम लेकर जिंदगी को जीये जा,shyam bhajan

श्याम का नाम लेकर जिंदगी को जीये जा।

श्याम का नाम लेकर जिंदगी को जीये जा। हर कदम साथ होंगे यह भरोसा किए जा।

शाख झुकती वही है जो की फल से लदी है। जींद शबरी वही है जो की गम से भरी है। हर तराना तूं अपना श्याम के नाम लिखे जा।हर कदम साथ होंगे यह भरोसा किए जा।

श्याम का नाम लेकर जिंदगी को जीये जा। हर कदम साथ होंगे यह भरोसा किए जा।

बहते दरिया के जैसे तुम सफर पे चले जा। श्याम रंग जिंदगी में हर घड़ी तू भरे जा श्याम करुणा के सागर डूबकी इस में लिए जा।हर कदम साथ होंगे यह भरोसा किए जा।

श्याम का नाम लेकर जिंदगी को जीये जा। हर कदम साथ होंगे यह भरोसा किए जा।

सीप में जैसे मोती जैसे नैनों में ज्योति। श्याम साया है तेरे संग तेरी रक्षा है होती। श्याम रक्षा कवच तु श्याम का नाम रटे जा।हर कदम साथ होंगे यह भरोसा किए जा।

श्याम का नाम लेकर जिंदगी को जीये जा। हर कदम साथ होंगे यह भरोसा किए जा।

निश्चय पर्वत सा ले ले छोड़ जग के झमेले। सांवरा साथ है तो संग सब होंगे तेरे। हरि से प्रीत की जड़ अपनी गहरी किए जा। हर कदम साथ होंगे यह भरोसा किए जा।

श्याम का नाम लेकर जिंदगी को जीये जा। हर कदम साथ होंगे यह भरोसा किए जा।

Leave a comment