Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Morchadi kare karamat yah to badi,करे करामात यह तो बड़ी,shyam bhajan

करे करामात यह तो बड़ी

हीरे जवाहरात मोती जड़ी, हो मेरी श्याम धनी की मोर छड़ी। करे करामात यह तो बड़ी।हो मेरी श्याम धनी की मोर छड़ी।

खाटू धनी की लाडली दुलारी। मोर पंख से श्याम ने सवारी।रहे चरणों में हरदम खड़ी।हो मेरी श्याम धनी की मोर छड़ी।हीरे जवाहरात मोती जड़ी, हो मेरी श्याम धनी की मोर छड़ी।

मोर छड़ी का लग जाए झाड़ा।बुरी नजर को मार पछाड़ा।टाले ये विपदा की हर घड़ी।हो मेरी श्याम धनी की मोर छड़ी।हीरे जवाहरात मोती जड़ी, हो मेरी श्याम धनी की मोर छड़ी।

मोर छड़ी जिसको भी छूले।कष्ट कलेश सभी वो भूले।सारी दूविधाए उसकी झडी।हो मेरी श्याम धनी की मोर छड़ी।हीरे जवाहरात मोती जड़ी, हो मेरी श्याम धनी की मोर छड़ी।

मोर छड़ी बबलू को प्यारी।पूरी करे जो बात बिचारी।करने रक्षा सरल की खड़ी।हो मेरी श्याम धनी की मोर छड़ी।हीरे जवाहरात मोती जड़ी, हो मेरी श्याम धनी की मोर छड़ी।

Leave a comment