भोले बाबा जी दूल्हा बने के गौरा मैया दुल्हन बनी,दुल्हन बनी जी दुल्हन बनी।गौरा मैया दुल्हन बनी,
माथे भोले के सेहरा विराजे,
गौरा मैया को मेहँदी लगी, के गौरा मैया दुल्हन बनी,भोले बाबा जी दूल्हा बने के गौरा मैया दुल्हन बनी।
कान भोले के कुंडल विराजे,
गौरा मैया को हरवा चढ़े, के गौरा मैया दुल्हन बनी,भोले बाबा जी दूल्हा बने के गौरा मैया दुल्हन बन।
अंग भोले के भभूति विराजे,
गौरा मैया को लहंगा सजे के गौरा मैया दुल्हन बनी,भोले बाबा जी दूल्हा बने के गौरा मैया दुल्हन बनी।
कमर भोले के मृगशाला सोहे,
गौरा मैया के चुनरी ओढ़ी के गौरा मैया दुल्हन बनी,भोले बाबा जी दूल्हा बने के गौरा मैया दुल्हन बनी।