मत कर चिंता पगले हालात सुधारेगा। जिस दिन खाटू वाला तेरी और निहारेगा।
जिसने खींची तेरे हाथों की रेखा है। कल क्या होगा केवल उसने ही देखा है। पल में बिगड़ी तेरी तकदीर संवारेगा।जिस दिन खाटू वाला तेरी और निहारेगा।
मत कर चिंता पगले हालात सुधारेगा। जिस दिन खाटू वाला तेरी और निहारेगा।
जो सेवा करी तूने सेवा वह सफल होगी। आवाज लगाने से पहले ही पधारेगा।जिस दिन खाटू वाला तेरी और निहारेगा।
मत कर चिंता पगले हालात सुधारेगा। जिस दिन खाटू वाला तेरी और निहारेगा।
जिस प्रेमी ने कर दी पतवार हवाले हैं। नैया की फिकर ही क्या जब श्याम संभाले है। तेरे इस जीवन को वो और निखारेगा।जिस दिन खाटू वाला तेरी और निहारेगा।
मत कर चिंता पगले हालात सुधारेगा। जिस दिन खाटू वाला तेरी और निहारेगा।
जब श्याम जिताए तो फिर कौन हराएगा। मोहित होगा तो बाबा फिर साथ निभाएगा। उस दिन से जग में तु फिर कभी ना हारेगा।जिस दिन खाटू वाला तेरी और निहारेगा।