शान निराली बालाजी तेरी शान निराली। मस्त रहे श्री राम भजन में नाचे दे दे ताली।शान निराली बालाजी तेरी शान निराली।
कानो में तेरे कुंडल सोहे सिर पर मुकुट विराजे। हो बाबा सिर पर मुकुट विराजे। भूत प्रेत बाधा दुनिया की नाम सुन्नत ही भागे। हो नाम सुनत ही भागे। कंचन वरण रूप अति सुंदर लट लटके घुंघराली।शान निराली बालाजी तेरी शान निराली।
लांग गए 100 योजन सागर सिया का पता लगाया। सिया का पता लगाया। बाग उजाड़ कर अक्षय को मारा हल्ला बोल मचाया। हल्ला बोल मचाया। लंका जलाकर अभिमानी की सारी अकड़ निकाली। शान निराली बालाजी तेरी शान निराली।
जिस घर में मेरे बालाजी का गूंजे नित जय कारा। गूंजे नीत जय कारा। कृपा करते अंजनी का लाला करते वारा न्यारा। करते वारा न्यारा। हर दिन होली हो उस घर में और हर रात दिवाली। शान निराली बालाजी तेरी शान निराली।
लेने गए संजीवन बूटी पर्वत धारा कर में।पर्वत धारा कर में। रीझ गए श्री राम हमेशा बसे भगत के उर में। बसे भगत के उर में। कहे किशन श्री बालाजी सा कोई नहीं बलशाली। शान निराली बालाजी तेरी शान निराली।
शान निराली बालाजी तेरी शान निराली। मस्त रहे श्री राम भजन में नाचे दे दे ताली।शान निराली बालाजी तेरी शान निराली।